By -
शनिवार, अप्रैल 18, 2020
0
श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) लॉकडाउन के कारण छतरपुर जिले के अन्य राज्यों में फंसे हुये मजदूरों की तात्कालिक आवश्यकता जैसे भोजन, दवाई इत्यादि के लिये 1000 (एक हजार) रूपए हस्तान्तरित करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु अपर कलेक्टर प्रेम सिंह चौहान (9009240425) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना के तहत लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फॅंसे प्रदेश के मजदूरों को दवाईयां व भोजन जैसी अत्यावश्यक जरूरतों की पूर्ति के लिए 1-1 हजार रू. उनके खाते में जमा कराने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत मजदूर मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। मध्यप्रदेश शासन का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ऐसे मजदूरों के मोबाइल नम्बर्स की जानकारी को जिलेवार चिन्हित करेंगा तथा संबंधित कलेक्टर्स को उपलब्ध करायेगा।
जिले स्तर से संबंधित मजदूरों से उनके मोबाइल पर बातचीत करके आधार नम्बर व समग्र आईडी, बैंक खाते की जानकारी तथा जहां फंसे है वहां वे क्या व्यवसाय कर रहे है यह जानकारी संकलित की जायेगी। मोबाइल नम्बर की लोकेशन भी ट्रेस की जायेगी, जानकारी सत्यापित होने पर उस मजदूर के खाते में राशि आंतरित की जायेगी या पेटीएम, फोन पे, योनो जैसे ई वॉलेट के माध्यम से मजदूर को भुगतान किया जायेगा, ताकि वह अपने जरूरत का सामान क्रय कर सके।
बुन्देली न्यूज़
Tags:
3/related/default