By -
गुरुवार, दिसंबर 01, 2022
0
भारत जोड़ो यात्रा में भोजन व्यवस्था संभाल रहे युवा विधायक नीरज बिनोद दीक्षित,
महाराजपुर// कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिल रहा है एवं इसमें विशेष रूप से भोजन व्यवस्था संभालने के लिए सागर संभाग से 48 विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर के युवा विधायक नीरज विनोद दीक्षित को विशेष कार्य और भरोसा जताते हुए भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा सौंपी गई है जिसे जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हुए बड़ी ही बारीकी से यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक भोजन की सुचारू और सही व्यवस्था हो सके इसके लिए वह स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्था संभाल रहे हैं एवं भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए चल रहे हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा विशेष रुप से कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू के लिए जा रही है मध्य प्रदेश में इस यात्रा को जनसमूह का भारी समर्थन मिल रहा है और यह यात्रा आगे कारगार साबित होंगी।
3/related/default