By -
शुक्रवार, दिसंबर 02, 2022
0
भाजपा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी,मुख्य गेट ताला तोड़ घर मे घुसे चोर
अरजरिया कॉलोनी में शिक्षक के सूने घर भी दिया चोरी वारदात अंजाम
हरपालपुर। नगर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। थाना पुलिस की गश्ती में सुस्ती के चलते चोरों बेख़ौप होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बना कर चोरी घटना को अंजाम दिया है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत राठ रोड़ नारायण गंज स्थित भाजपा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष के सूने मकान को निशाना बना कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार अपने पैतृक गॉव में था घर मे चोरी हो गई।
इससे साफ है कि पुलिस सिर्फ कागजों में ही गस्ती कर रही हैं।
गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा भाजपा के मंडल अध्यक्ष चकेंद्र तिवारी जिनके पिता का देहावसान 29 तारीख हो जाने पर पूरा परिवार अपने पैतृक गॉव उत्तर प्रदेश के बेदो गये थे नारायण गंज में स्थित घर पर ताला लगा था। अज्ञात चोरों द्वारा गुरुवार शुक्रवार की रात घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को औजार की मदद से तोड़ कर घर मे घुस अंदर के कमरों के ताले तोड़ कर दो अलमारी के लॉक चाबी की मदद से खोल उस मे रखी दो सोने के मंगलसूत्र,5 सोने की अंगूठी जेट्स,5 सोने की लेड़ी अंगूठी ,2 सोने की जंजीर,सोने के चार कान के बाला,सोने का सीतारामी हार,5 अंगूठी सोने की टूटी हुई, तीन करधनी चांदी ,4 जोड़ी चांदी की पायल ,4 चांदी की चूड़ियां सहित 99 हजार नगदी रहित अन्य समान चोर ले उड़े।
चोरी की वारदात देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं सूने मकान में चोरी बड़े ही आराम से पूरे घर को कंगाल कर चोरी की घटना की अंजाम दिया हैं।
मंडल अध्य्क्ष के बड़े भाई कौशलेंद्र तिवारी के आवेदन पर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।
वही नगर में दूसरी चोरी की घटना अरजरिया कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक ब्रजेंद्र तिवारी के सूने घर में घटना को अंजाम दिया हैं शिक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी गुरुवार को सुबह छतरपुर गये घर पर ताला लगा था। अज्ञात चोरों ने घर मुख्य गेट के लॉक को तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दिया। चोरों ने पेंचकस एक लोहे की रॉड की मदद से गेट के लॉक को तोड़ कर घर मे प्रवेश कर अंदर के कमरे की अलमारी के लॉक खोल दो सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान ले गये। चोरी की सूचना शुक्रवार शाम जब छतरपुर से हरपालपुर लौटने पर शिक्षक को मिली उस बाद शाम 6 बजे थाना पुलिस मौके पर जाकर जांच में जुट गई।पुलिस को मौके पर एक पेंचकस एक लोहे की रॉड मिली जो चोरी ने घटना को अंजाम देने में उपयोग की होगी।
नगर में लगातार चोरी की वारदातें समाने आने से लोगों में दहशत में माहौल हैं।।
बीते दिनों कपासमील में अज्ञात चोरों द्वारा डॉ रमेश त्रिपाठी के घर में बडी चोरी की वारदात का प्रयास किया था लेकिन डॉ रमेश त्रिपाठी के जागने पर चोर सिर्फ 5 हज़ार नगदी लेकर फरार हो गये। इन चोरी की घटनाओं के बाद भी थाना पुलिस लापरवाह बनी नही हैं
3/related/default