By -
मंगलवार, दिसंबर 27, 2022
0
बंदर कर रहे किसानों की फसल बर्बाद
हरपालपुर। कराठा गॉव के किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। जंगल से आने वाले जंगली जानवर खासतौर से बंदर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। जंगल से आकर बंदर फसलों को चौपट कर देते हैं जिससे किसानों को खासा नुकसान होता है। किसान फसलों की रखवाली के दिन रात जाग रहे हैं।
झुंड में आते हैं बंदर :
कराठा गॉव के किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बंदर आते हैं और फसलों पर छा जाते हैं। बंदरों के आक्रमण के कारण किसानों को भी खेत छोड़कर भागना पड़ जाता है। सैकड़ों की संख्या में अचानक आने वाले बंदरों की वजह से कई किसान की फसलें बर्बाद होने की कगार पर है। बंदर न सिर्फ सब्जी की फसल को बल्कि गेहूं और चना मटर की फसल को भी चौपट कर देते हैं। किसानों ने बताया कि इस संबंध में वे वन विभाग से शिकायत करते हैं लेकिन वन विभाग कोई भी कोई कारगर उपाय नहीं करता हैं। वन विभाग बंदरो को पकड़ने एक पिंजरा लेकर आते हैं जिस ने एक ही बंदर पकड़ा जाता हैं वनविभाग के कर्मी उसी बंदर जंगल मे छोड़ देते जो फिर खेतों में आ जाते हैं।
ग्राम कराठा,पपटुआ के किसान परेशान,
जनपद पंचायत नौगॉव के अंतर्गत ग्राम पंचायत कराठा में इस समय बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बन्दर किसानों का जीना हराम किए हुए हैं। टुंडे हाकिम सिंह सहित किसानों ने अपनी व्यथा बताई कि हम लोग खेतों में गेंहू , मटर, चना, खेतों में लगाए हुए हैं। इन फसलों को बर्बाद करके बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। इन बंदरों को यदि महिलाएं एवं बच्चे भगाने जाते हैं तो ये बन्दर झपटने को दौड़ते हैं। बंदरों के समूह लोगों से बिल्कुल भी डरते नहीं हैं। कई बार तो यह बन्दर छोटे-छोटे, बच्चों एवं महिलाओं पर हमला कर चुके हैं। जिससे लोगों में इनका भय बना हुआ है।
इनका कहना- सैकडों बंदरो से किसानों की फसलें बचाने के लिए वन विभाग के पास कोई उपाय नहीं हैं यही किसी को बन्दर घायल करें या एक दो बन्दर हो तो हम लोग पकड़ ले
मुरलीधर रैकवार डिप्टी रेंजर अलीपुरा वन क्षेत्र
3/related/default