कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है।
आइए जानते हैं उन दस देशों के बारे में, जहां कोरोना ने इन दिनों सबसे ज्यादा कोहराम मचा रखा है। साथ ही भारत में क्या स्थिति है, इसके बारे में भी जानिए।
मंगलवार को एक दिन के अंदर पांच लाख 59 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 1,490 लोगों की मौत भी हो गई। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 65 करोड़ 89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। 63 करोड़ 24 लाख लोग ऐसे भी हैं, जो ठीक हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं उन दस देशों के बारे में, जहां कोरोना ने इन दिनों सबसे ज्यादा कोहराम मचा रखा है। साथ ही भारत में क्या स्थिति है, इसके बारे में भी जानिए।
ये हैं दुनिया के दस देश, जहां कोरोना ने मचाया कोहराम
1. चीन: रिपोर्ट्स की मानें तो अभी हर रोज चीन में एक से डेढ़ लाख लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ये दुनिया के किसी भी दूसरे देश से कहीं अधिक है। इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी यहां दो से तीन हजार प्रतिदिन है। एक अनुमान के तहत अगले तीन महीने के अंदर चीन में कोरोना संक्रमण के चलते 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। 80 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर चीनी सरकार इन आंकड़ों को नहीं मानती है। डब्ल्यूएचओ को मुताबिक चीन में हर रोज 15 से 20 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना 60 से 70 लोग जान गंवा रहे हैं।
2. जापान: यहां बीते सात हफ्ते से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस वक्त रोजाना 70 हजार से एक लाख मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को ही 1.85 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। 231 लोगों की मौत हो गई। जापान में अब तक 2.73 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। 53 हजार 730 लोगों की मौत हो चुकी है। 63 लाख 78 हजार मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
3. दक्षिण कोरिया: यहां मंगलवार को एक दिन के अंदर 87 हजार 559 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 56 मरीजों की मौत हो गई। दक्षिण कोरिया में अब तक 2.83 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2.71 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 31 हजार 490 लोगों की मौत हो गई। 10 लाख 93 हजार मरीज ऐसे हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है।
6. अमेरिका: यहां हर रोज 20 से तीस हजार संक्रमित हर रोज मिल रहे हैं। मंगलवार को 25 हजार 714 नए मरीज मिले हैं। 308 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में अब तक 10 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.89 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 लाख 13 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 17 लाख 75 हजार मरीज ऐसे हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है।
हर रोज सबसे ज्यादा मरीजों के मिलने की सूची में भारत 51वें नंबर पर है। मंगलवार को यहां 103 नए संक्रमित पाए गए, जबकि कोई नई मौत नहीं हुई। अब तक भारत में 4.46 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.41 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5.30 लाख मरीजों की मौत हो गई। भारत में अभी 4,527 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में अभी 90वें स्थान पर है। मतलब हमारे यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 89 देशों से कम है।
इसे समझने के लिए हमने इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) गोरखपुर के रीजनल डायरेक्टर डॉ. रजनीकांत से बात की। उन्होंने कहा, 'अभी देश में कोरोना का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है। हमारे यहां 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इनमें भी 95 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन का दोनो डोज लग चुका है। वहीं, 22 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें बूस्टर डोज भी लग चुका है। ऐसे में फिलहाल भारत में कोरोना की नई लहर आने की आशंका नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद सरकार ने सारी तैयारियां कर रखी हैं। अगर आगे चलकर स्थिति खराब होती है तो हम उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास पर्याप्त संख्या में कोरोना की जांच के लिए लैब्स हैं। जिनोम सिक्केंसिंग के लिए भी लैब्स तैयार हैं।