सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई:जामताड़ा में सावित्रीबाई फूले का 192वां जन्मदिवस धूमधाम से मना,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई,


सरसेड में सावित्रीबाई फूले का 192वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया,

शिव धाम सरसेड हरपालपुर:- नंदकुमार कुशवाहा के द्वारा ओबीसी भाई बहनों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जिले के तमाम जगहों में माता सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव मनाया गया।
मंच का संचालन करते हुए इंजीनियर  संजय बुंदेलखंडी के द्वारा समाज मे फैली कुरीतियों के बारे मे बताया, उसी तर्ज मैं भीम आर्मी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया किस तरह कितनी यातनाएं परिवार के विरोध के बाबजूद दलित और पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने के सपने को साकार करने के उद्देश्य से 
सावित्रीबाई फूले ने किस तरह मुसीबतों से लड़ते हुए समाज के हित शिक्षा का क्या योगदान गमको बताया,
 समाज में नारी शक्ति को समर्पित सावित्रीबाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 को पूणा में हुई थी।

 मौके पर मौजूद पूर्व प्राचार्य बालक हायर सेकंडरी विद्यालय के एल पी राजपूत ने बताया कि उनका विचार था शिक्षा का उद्देश्य जीवन ,व्यक्तित्व ,और चरित्र का निर्माण करना है।

शिक्षा से ही मानसिक बल की वृद्धि और विकास होता है। जिससे एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन जिया जा सकता है । शिक्षा ही विकास का आधार है। यह अधिकार हम सबको को दिलाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और नारी मुक्ति की प्रणेता राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले के 192 वें जन्म दिवस की आप सब को हार्दिक बधाई।
इस पावन उपलक्ष्य पर डॉ रामकिशुन बौध, इंजीनियरिंग हरगोविंद कुशवाहा, रामसहाय बाबू जी, चंद्रभान कुशवाहा सरपंच इमलिया, राजा भैया कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, देबेन्द्र पाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!