By -
मंगलवार, जनवरी 31, 2023
0
खरगापुर से ओरछा के लिए पैदल यात्रा, ४ फरवरी को पहुंचेगी वेतबा तट,
यात्रा का जगह-जगह किया जा रहा स्वागत
मंगलवार को खरगापुर से भगवान राजाराम ओरछा धाम के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है। यह पद यात्रा ४ फरवरी की सुबह ११ बजे बेतवा के तट पर पहुंची। वहां स्नान के बाद भगवान रामराजा सरकार के दर्शन करेगें। कार्यक्रम में शामिल लोगों के खानपान और रूकने की व्यवस्था की गई है। यात्रा की अध्यक्षता खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा की जा रही है।
यह यात्रा विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुखमय ,मंगलमय जीवन की कामना को लेकर पुष्यनक्षत्र के मंगल पर्व पर पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पद यात्रा मंगलवार की दोपहर १ बजे खरगापुर पलेरा रोड से शुरू की गई। यात्रा के आगे घोडा बग्गी और डीजे के माध्यम से धार्मिक गीतों का गायन किया जा रहा था। उसके पीछे भगवा ध्वज लेकर पदयात्री हाथों में लिए भगवान रामराजा सरकार के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान सडक़ पर फूलमाला के साथ पुष्पों की बारिश की गई। जगह पदयात्रियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिह लोधी, खरगापुर नगरपालिका अध्यक्ष, बल्देवगढ़ नगरपरिषद अध्यक्ष शालिनी मिश्रा, रमन पस्तौर, भैया राजा, विश्वदीपक मिश्रा, सुरेंद्र सिंह लोधी, बाबू लाल यादव, सुरेंद्र राय, राजेंद्र गुप्ता के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
यह है कार्यक्रम
खरगापुर से मंगलवार की दोपहर १ बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ। शाम ६ बजे वैसा के सामुदायिक भवन में रात्रि विश्राम किया जाएगा। १ फरवरी बुधवार की सुबह ९.३० बजे वैसा से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शाम को दिगौड़ा में रात्रि विश्राम किया जाएगा। २ फरवरी गुरुवार की सुबह दिगौड़ा से पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शाम ६ बजे जिला निवाड़ी घिसल्ली पट्टा हनुमान मंदिर ज्यौरामौरा में रात्रि विश्राम किया जाएगा। ३ फरवरी शुक्रवार की सुबह से यात्रा का शुभारंभ करके नैगुवां गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा। उसके बाद सुबह यात्रा का शुभारंभ करके ४ फरवरी शनिवार सुबह ११ बजे बेतवा तट पर पहुंचेगी। उसके बाद स्नान करके भगवान रामराजा के दर्शन होगें।
3/related/default