By -
बुधवार, फ़रवरी 01, 2023
0
मजना और सुनौनी में हुआ पदयात्रा का स्वागत
विंध्यवासिनी माता मंदिर से शुरू दिगौड़ा में रात रुकेगी ओरछा यात्रा,
टीकमगढ़
चार दिवसीय खरगापुर से ओरछा तक जाने वाली पदयात्रा का मंगलवार रात्रि विश्राम विंध्यवासिनी माता मंदिर पर भजन कीर्तनों के साथ किया गया था। यह यात्रा खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह लोधी द्वारा की जा रही है। बुधवार की सुबह ९.३० बजे से शुरू कर दिगौड़ा में रात्रि विश्राम किया गया।
राजा भैया और विधायक प्रतिनिधि विश्वदीपक मिश्रा ने बताया कि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह लोधी द्वारा खरगापुर से ओरछा तक पैदल यात्रा विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुखमय ,मंगलमय जीवन की कामना को लेकर की जा रही है। यह यात्रा ४ फरवरी को पुष्यनक्षत्र के मंगल पर्व पर शनिवार सुबह ११ बजे बेतवा तट पर पहुंचेगी। यात्रा खरगापुर से बल्देवगढ़, विंध्यवासिनी माता मंदिर, अहार लडवारी, बैसा, बनपुरा, मजना, सुनौनी, दिगौड़ा तक लोगों द्वारा जोर स्वागत करके पुष्पों की वर्षा की गई। यात्रा के आगे भगवा ध्वज, बग्गी और डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते चलते रहे।
यहां-यहां हुआ जोर दार स्वागत
कुडीला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और संदीप पायक ने बताया कि अहार लडवारी तिगैला, बैसा, मजना मंदिर और सुनौनी में भोज का कार्यक्रम रखा गया। उसके बाद धामना के साथ दिगौड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर कन्याओं और गायों का पूजन किया कर रामराजा सरकार के जयकारे लगाए गए।
यह है कार्यक्रम
दूसरे दिन बुधवार की सुबह ९.३० बजे से विंध्यवासिनी माता मंदिर से ओरछा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शाम को दिगौड़ा में रात्रि विश्राम किया गया। २ फरवरी गुरुवार की सुबह दिगौड़ा से पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शाम ६ बजे जिला निवाड़ी घिसल्ली पट्टा हनुमान मंदिर ज्यौरामौरा में रात्रि विश्राम किया जाएगा। ३ फरवरी शुक्रवार की सुबह से यात्रा का शुभारंभ करके नैगुवां गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा। उसके बाद सुबह यात्रा का शुभारंभ करके ४ फरवरी शनिवार सुबह ११ बजे बेतवा तट पर पहुंचेगी। उसके बाद स्नान करके भगवान रामराजा के दर्शन होगें।
3/related/default