पुलिस के समझाई के बाद दुबारा एक घंटे बाद डाक शुरू हुई,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
उपज की कम बोली से गुस्साये किसान ने व्यपारियों को सुनाई खरी खोटी,व्यपारियो ने कर दी डाक बंद


पुलिस के समझाई के बाद दुबारा एक घंटे बाद डाक शुरू हुई

क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता या व्यापारी हितेषी होने के चलते आज मंडी किसान लूटने को विवश 

कृषि उपज मंडी की समस्याओं पर नहीं हैं विधायक ध्यान,झूठी वाह वाही लूट रहे विधायक

हरपालपुर। मंगलवार को रवि सीजन की फसल कटाई के साथ कृषि उपज मंडी में माल की आवक बढ़ गई हैं। मंडी में डाक बोली शुरू होते ही व्यापारियों द्वारा मटर की  बोली लगाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साये किसानों ने व्यापारियों को  वादविवाद हो गया। किसानों के द्वारा कम बोली लगाने पर विवाद करने पर व्यापारियों द्वारा डाक नीलामी अधूरी छोड़ कर मंडी से चले गए।
जिसके के बाद करीब एक घंटे तक मंडी की डाक नीलामी बन्द रही थाना पुलिस डायल हंड्रेड के पहुँचने के बाद दुबारा डाक नीलामी किसानों को समझाई देने के शुरू हो सकी हैं 
वही किसानों के आरोप लगाया कि मंडी में 4000 हजार से मटर की डाक नीलामी शुरू की गई लेकिन व्यापारियों द्वारा 3400से 3600 से अधिक मटर की बोली लगाई । किसानों ने बताया जानबूझकर किसानों की उपज कम लेने क्व लिये व्यापारी ये सब कर रहे हैं।
कृषि उपज मंडी में जब भी सीजन शुरू होता हैं। तब कई तरह से विवाद सामने आते हैं तभी तुलावटी हड़ताल कर देते हैं तो कभी व्यापारी हड़ताल कर देते हैं। इसके सीजन में  मंडी बंद हो जाती हैं। जिसके किसानों को मंडी के बाहर कम दामों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर होना पड़ता हैं। ऐसा मंडी में सीजन पर कई बार होता खरीफ सीजन पर मंडी एक माह से अधिक समय तक तुलावटियों की हम्माली तय करने को लेकर व्यापारियों द्वारा हड़ताल पर जाने किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
ऐसा मंडी विवाद होने से इसका सीधा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है मंगलवार को मंडी में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली में उपज लेकर किसान मंडी पहुँचे। व्यापारियों द्वारा उपज की कम दाम में डाक नीलामी बोलना शुरू की जिसके चलते किसान मंडी में किसान आक्रोशित हो गए। सौरा निवासी किसान राजू बुंदेला की मटर की उपज जो हार्वेस्टर से कटी की व्यापारियों द्वारा 4000 हजार की जगह 3500 की बोली बोलने से किसान  गुस्सा गया व्यापारियों से उलझ गया किसान ने व्यापारियों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि सब व्यापारी मिले जानबुझ किसानों की उपज कम कीमत लेने के लिये ऐसे बोली बोल रहे हैं।  किसानों के अपशब्दों का प्रयोग करने पर व्यापारियों द्वारा डाक बंद कर मंडी से चले गए। जिसके बाद किसानों द्वारा इस शिकायत तहसीलदार सुनीता साहनी को की गई उनके द्वारा मंडी कर्मचारियों को निर्देश कर विवाद शान्त करा  डाक शुरू कराने को कहा साथ किसानों व व्यापारियों में विवाद की सूचना पर थाना पुलिस बल मंडी में पहुँचना जहां गुस्साये किसानों को समझाई देकर दुबारा व्यापारियों को बुलाकर डाक शुरू कराई गई। लेकिन व्यापारियों द्वारा मटर की डाक बोली फिर कम बोलने पर कुछ किसान बिना अपनी उपज बेचे मंडी से वापिस लौट गये।
वही इस मामले में नौगॉव तहसीलदार भारसाधक अधिकारी सुनीता साहनी का कहना हैं मंडी सचिव को निर्देश दिया गया हैं कि व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाए साथ मंडी की डाक नीलामी बार बार क्यों विवाद होता हैं साथ 1 बजे बाद डाक बोलने सहित उनसे जबाब मांगा जायेगा। किसानों को उनकी उपज सही दाम मिले ये प्रयास किए जा रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!