By -
शनिवार, मार्च 11, 2023
0
हरपालपुर ब्रह्माकुमारीज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार विषय पर कार्यक्रम,
वर्तमान में समाज के बदलते परिवेश में देखा गया है कि आज हमारे समाज में श्रेष्ठ संस्कारों और मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है।
समाज एक परिवार से बनता है और एक परिवार की रचना करने की आधारशिला नारी है तो भले ही आज समय बदल गया है लेकिन महिला को *एक तो नकारात्मक चीजों में बराबरी नहीं करना चाहिए* *दूसरा महिलाओं में एकता होनी चाहिए महिला महिला का सम्मान करें* यह विचार हरपालपुर सेंटर प्रभारी ब्रह्माकुमारी *आशा दीदी* ने रखे।
आगे कहा कि आवश्यकता है नारी शक्ति को जागृत एवं सशक्त बनाने की। और बताया कि नारी कमजोर नहीं है नारी वह शक्ति है जो मां दुर्गा बनकर हमारे अंदर शक्ति भर्ती हैं , मां लक्ष्मी बनकर धन बरसात करती है,और मां सरस्वती बनकर हमें ज्ञान प्रदान करती है। आगे बताया कि हमें खुद को उस परमशक्ति परमात्मा से जोड़ना है तभी हम हर असम्भव कार्य को सम्भव कर सकते हैं। खुद को आत्मा समझकर उस परमात्मा को जाने क्योंकि परमात्मा हमें श्रेष्ठ कर्म करने का मार्ग दर्शन देते।
अंत में सभी को तिलक लगाकर सम्मान किया।
3/related/default