वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया माल्यापर्णकेसरिया ध्वज लेकर पैदल चली शोभायात्रा, शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई पुष्पमाला

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया माल्यापर्ण
केसरिया ध्वज लेकर पैदल चली शोभायात्रा, शहर के विभिन्न स्थानों पर हुई पुष्पमाला

दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़.
सोमवार को वीरांगना रानी अवंंती बाई लोधी का शहीद दिवस मनाया गया। उसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों से शोभायात्रा निकाली गई। आगे घोडा, बग्गी, डीजे के धुन पर युवा थिरके। केसरिया ध्वज लेकर युवा और महिलाएं आगे थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक चौक चौराहा पर पुलिस जवान तैनात थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उमिता राहुल सिंह लोधी, अध्यक्षता विधायक राहुल सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि बसंतराम राजपूत, राघवेंद्र सिंह लोधी, सरोज राजपूत, सुशीला राजपूत, लोधी समाज के जिला अध्यक्ष डॉ पूरन सिंह लोधी, दुष्यंत सिंह लोधी, परम सिंह और कार्यक्रम प्रभारी अमर सिंह राजपूत, धर्मसिंह, अरवेंद्र सिंह, दीपक और रवि सिंह लोधी रहे। 
सुबह १०:३० बजे टीकमगढ़, बल्देवगढ़, खरगापुर के साथ अन्य क्षेत्र के लोग गंजीखाना नारायणदास खरे स्टेडियम एकत्रित हुए। जहां पर आधा दर्जन डीजे, घोडा बग्गियां लाइन से खड़ी थी। सैकड़ों की संख्या में के सरिया ध्वज और बालिकाएं हाथों में तलवार लिए थी। उसके बाद पैदल यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, अनिल सिंह और दुष्यंत सिंह द्वारा शासकीय वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में जाकर वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उसके बाद शहर की ओर पैदल यात्रा निकाली गई और समापन मानस मंच राजेंद्र पार्क में किया गया। सिंधी धर्मशाला पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी, रतन चौराहा पर भाजपा जिला अध्यक्ष, कटरा बाजार के साथ पपौरा चौराहा पर कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह और स्टेट बैंक चौराहा पर शैलेंद्र अवस्थी द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी
खरगापुर विधायक राहलु सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। आज अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी कस शहीद दिवस है। हर साल 20 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें वीरांगना रानी अवंतीबाई ने अपनी मातृभूमि पर ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। वह देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर-वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है। जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक भिन्न भिन्न रूप में अपना अहम योगदान दिया। उसके बाद भी हमेशा से उन्हें नजर अंदाज किया है। देश में सरकारों या प्रमुख सामाजिक संगठनों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए लोगों केजो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वो सिर्फ  और सिर्फ  कुछ प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के होते हैं। भारत की पूर्वाग्रही लेखनी ने देश के बहुत से त्यागी, बलिदानियों, शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।

यहां से निकाली गई रैली
गंजी खाना से पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। रानी अवंतीबाई कॉलेज से अस्पताल होते हुए, सिविल लाइन, सिंधी धर्मशाला, लुकमान चौराहा, नजाई दरवाजा, जवाहर चौराहा, जवाहर चौराहा, रतन चौराहा, कटरा बाजार, पपौरा चौराहा, स्टेट बैंक, गांधी चौराहा के साथ राजेंद्र पार्क मानस मंच पर शोभायात्रा का समापन किया गया।
पुलिस प्रशासन की रही नजर
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली पुलिस और देहात थाना पुलिस रैली में तैनात रही। आगे पीछे उनके वाहन चल रहे थे। इस दौरान डीएसपी प्रिया सिंधी, कोतवाली टीआई मनीष कुमार के साथ अन्य जवान मौजूद थे। इस दौरान नृपत सिंह, जितेंद्र सिंह, राहुल, मनोज सिंह, भागचंद्र, गोकल सर, राजकुमार लोधी, शैलेंद्र सिंह, मुखिया लोधी, राजेंद्र सिंह, नीरज सिंह, राकेश के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!