भगवान परशुराम जयंती पर युवा शक्ति ब्राह्मण समाज ने निकाली ऐतिहासिक विशाल भव्य शोभायात्रा,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
भगवान परशुराम जयंती पर युवा शक्ति ब्राह्मण समाज ने निकाली ऐतिहासिक विशाल भव्य शोभायात्रा,

सैकड़ो की तादाद में युवा मातृशक्तियो ने लिया हिस्सा,


हरपालपुर।नगर में शनिवार को शाम करीबन 4 बजे के लगभग हरिहर आश्रम बड़ी कुटी से शुरू हुई शोभायात्रा नगर में भृमण करते हुए नारायण कुटी आश्रम में समापन हुआ है।शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए ब्राह्मण समाज के युवा शक्ति के तत्वावधान व ब्राह्मण समाज के समाजसेवी पत्रकार संजय तिवारी के नेतृत्व में आपसी सौहार्द शांतिपूर्ण तरीके से नगर में शोभा यात्रा के दौरान हाथ में भगवा झंडा लेकर जय श्री राम जय परशुराम के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। 
इनके पीछे भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई है जो सजीव झांकी है। रथ पर सवार यह झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है। झांकी के पीछे ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोग भजन करते हुए चलते हुए देखे गये।


*धारण किए भगवा और पीले वस्त्र*

शोभायात्रा के पीछे महिलाओं का हुजूम चल रहा है महिलाएं और भगवा साड़ी और साफा बांध हुए हैं और इनके साथ पीछे पीछे समाज के वरिष्ठ जन चल रहे हैं। पूरा वातावरण भगवान परशुराम के जय कार से गूंज रहा है। जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया है। बारिया वाले मंदिर के पास क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित  कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करने के लिए आतुर खड़े नजर आए। वही भाजपा नेता पूर्व विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक शोभायात्रा में शामिल हुये वही भाजपा नेता ब्रजेंद्र गौतम ने शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मणोजनों पर पुष्पवर्षा माल्यापर्ण उनका आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
*सुबह से हो रहे आयोजनः*
भगवान परशुराम जन्मोत्सव आज धूमधाम से नगर  में मनाया जा रहा है। नगर में सुबह से ही हवन पूजन आरती का  आयोजन किया। युवा शक्ति  ब्राह्मण समाज द्वारा नारायण आश्रम छोटी कुटी हवन पूजन का आयोजन किया जिस में समाज के लोग शामिल हुये। हवन पूजन के बाद भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया।
वहीं शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत  और प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं और झांकियों को देखने आसपास मार्ग में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। यह आयोजन देर शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ये रहे मौजूद समाज अध्य्क्ष रामनारायण अरजरिया,संजय तिवारी,राजकुमार त्रिपाठी,आदित्य त्रिपाठी,राजेंद्र तिवारी,मनीष पाण्डेय, सुनील रिछारिया, मनीष चतुर्वेदी, डॉ  योगेन्द्र दीक्षित, दिनेश दीक्षित,धीरेन्द्र नायक,रवि मिश्रा,कुलदीप अवस्थी,रजत तिवारी,तरुण नायक,गुड्डू त्रिपाठी,दीपू रिछारिया,रिंकू मिश्रा,सहित समाज वरिष्ठजन शामिल हुये

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!