By -
मंगलवार, नवंबर 07, 2023
0
महाराजपुर | भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कामाख्या सिंह टीका राजा ने मंगलवार को
विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर के वार्डो सहित कुसमा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जनता का भारी समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर पालिका से भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने लोगों के बीच रहकर काम किया सभी के दुःख सुख में शामिल हुए। आज चुनाव में अन्य दल के लोग भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे। उन्होने कहा कि अन्य दल विभाजन की राजनीति कर है। महाराजपुर जैसे शांति के टापू भय फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होने अपने चुनाव प्रचार कि शुरुआत सुबह महाराजपुर के वार्ड 7 से की। उनका काफिला जैसे ही वहां पहुँचाए वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद देने के लिए आश्वस्त किया। वार्डवासियों के बुजुर्गों ने कामाख्या सिंह का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान लाड़ली बहिनों ने अपने भाई को आशीर्वाद दिया । जनसम्पर्क के दौरान कामाख्या सिंह के साथ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Tags:
3/related/default