दिल में बसती है जिसके भारत माता,वही किसान है हमारे देश का भाग्य विधाता,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
दिल में बसती है जिसके भारत माता,
वही किसान है हमारे देश का भाग्य विधाता,



हरपालपुर ब्रह्माकुमारीज मैं राष्ट्रीय किसान दिवस पर सशक्त समृद्ध और खुशहाल किसान ,बनाए भारत देश को आदर्श और महान  विषय को लेकर कार्यक्रम किया गया

आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान ही भारत के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है खेती के साथ-साथ हमें जीवन को भी फलीभूत बनाने के लिए व्यसन मुक्ति शिक्षा संपन्न नैतिक मूल्यों से संपन्न हर एक मानव जीवन को बनाना होगा जिससे हमारे द्वारा सकारात्मक वाइब्रेशन प्रकृति के पांचो तत्वों को जाएंगे और प्रकृति से खेती की फसल को भी  सकारात्मक एनर्जी प्राप्त होगी फिर हम जो बीज बोएंगे तो उसमें प्राप्ति अवश्य होगी। सकारात्मक सोच बनाने के लिए हमें जीवन में ईश्वर ज्ञान की आवश्यकता है जिससे हम अपनी जिम्मेवारियां निभाते हुए भी बुद्धि से परमात्मा स्मृति में रहे तो तो मन एकाग्र रहेगा और कार्य में कुशलता प्राप्त होगी हमें खेती करने के साथ-साथ अपने मन को भी शक्तिशाली बनाना है आदर्श गांव और समाज बनाने के लिए व्यसन मुक्त होना जरूरी है किस को अन्नदाता कहा जाता है तो हम सभी को क्षमा का खुशी का प्रेम का दान देते हुए भरपूर करते जाएं और सभी को जीवन में खुशहाल बनाने के लिए अग्रसर करते रहे। 
इस कार्यक्रम में रिटायर्ड कृषि विकास अधिकारी *श्री चरण सिंह जी* एवं अन्य किसान भाई बहन हुए उपस्थित। किसान भाइयों ने अपने अनुभव व्यक्त किया और जैविक खेती के साथ-साथ यौगिक खेती का भी लाभ लेने का संकल्प लिया। 
हरपालपुर सेंटर प्रभारी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने किसान भाइयो का सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!