नगर में रामनवी पर निकली विशाल शोभायात्रा

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
नगर में रामनवी पर निकली विशाल शोभायात्रा





हरपालपुर। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जयश्रीराम के उद्घोष से नगर की गलियां बुधवार  को गूंज उठी। रामनवमी  शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। श्री राम सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।
शोभायात्रा प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह पायक  ने बताया कि भगवान श्रीरामचंद्र के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। नगर के नारायण आश्रम छोटी कुटी स्थित भगवान श्री राम के प्राकट्य उत्सव विधि विधान से मनाने के साथ दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा की शुरुवात हुई नगर के राजपूत कॉलोनी, मेन रोड़, नेहरू गेट होते हुये नारायणगंज पुरानी गल्ला मंडी होते हुए वापस नारायण आश्रम पहुंची जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा का आकर्षण
शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार भगवा झंडे लिए हुए भक्तों एवं  डीजे की धुन पर भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे।
 घोडों पर बैठकर हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा सर्व समाजों को योगदान रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस की व्यवस्था माकूल रही।
नगर में हुआ स्वागत
शोभा यात्रा का नगर भर में विभिन्न समाजों व संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। नारायण आश्रम छोटी कुटी  पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा मे समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह राजावत, टिंकू राय, दीपक मिश्रा , जितेंद्र  सिंह परिहार, मानवेंद्र सिंह, रिंकू मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी जी,मनीष पांडे, कुलदीप वर्मा, शिवम सोनी सहित हजारों लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए ।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!