प्रतिबंध के बाद भी किसान जला रहे खेतों मै नरवाई

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
प्रतिबंध के बाद भी किसान जला रहे खेतों मै नरवाई


हरपालपुर।। जिला प्रशासन ने जिले में नरवाई को जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी किसान नरवाई में आग लगा रहे हैं। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। वहीं नरवाई में आग लगाने से खेतों के पोषक तत्व भी आग से जलकर नष्ट हो जाते हैं। आग से करोड़ सूक्ष्म जीव जो फसल के लिए लाभदायक होते हैं। वह सब जल जाते हैं। इससे क्षेत्र में फसल का उत्पादन भी कम हो रहा है।
इसके बाद भी क्षेत्र के किसान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों खड़ी नरवाई में आग लगा रहे हैं। इससे गंभीर हादसा होने का भी डर लगा रहता है। पूर्व में भी कई बार क्षेत्र में नरवाई में आग लगाने से कई घटनाएं घटित हो गई है। प्रशासन ने भी क्षेत्र में नरवाई में आग लगाने पर रोक लगाई है। नरवाई को जलाने से पर्यावरण को भी भारी नुकसान होता है।
अलीपुरा वन विभाग बैरियल के पास हरपालपुर रोड़ पर देर रात किसानों ने खेतों में नरवाई जलाने भीषण आग लगा दी।
 जहाँ किसानों ने खेतों में आग लगाई वही बगल में जंगल खड़ा हैं जहाँ आग फैलने से भीषण गर्मी में जंगल खाक हो सकता हैं।

 जिला कलेक्टर ने नरवाई की आग रोकने के लिए पटवारियों को निर्देश दिए थे। बावजूद इसके नरवाई को खेत में जलते हुए देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!