Breaking News

निजी खेती की ज़मीन से निकलने से रोकी शवयात्रा, पुलिस की समझाइश के बाद जाने दिया

निजी खेती की ज़मीन से निकलने से रोकी शवयात्रा, पुलिस की समझाइश के बाद जाने दिया

नौगॉव जनपद की कराठा पंचायत का मामला

मरघट के लिए रास्ता खराब होने से  नायक ज़मीन से निकली

एक घंटे से अधिक समय तक   शवयात्रा रुकी रही

हरपालपुर। हरपालपुर थाना अंतगर्त कराठा पँचायत के पपटुआ गॉव में अपनी निजी जमीन से शमशासन जाने के लिए  शवयात्रा को रास्ता नहीं देने का मामला सामने आया।
इसे लेकर कुशवाहा समाज के लोगों गॉव के नायक परिवार में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक शवयात्रा रुकी रही। कुशवाहा समाज के लोगों ने वही रास्ते मे शव रख कर इस की शिकायत हंड्रेड डायल सहित तहसीलदार सहित जिले वरिष्ठ अधिकारियों की गई।

जनाकारी के अनुसार ग्राम पँचायत कराठा के गॉव  पपटुआ के रहने वाले ठुंडे कुशवाहा पिता छिदामी कुशवाहा की बीमारी के चलते 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
मृतक के परिजन कुशवाहा समाज के लोग उनकी शवयात्रा लेकर शमशान घाट जा रहे थे। लेकिन शमशान घाट से पहले गॉव के रामेंद्र नायक ने अपनी निजी जमीन से शवयात्रा को रास्ता देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया जो रास्ता शमशान घाट के लिए गया उस होकर क्यों नहीं शवयात्रा ले जा रहे हैं उनकी निजी ज़मीन जिस की चारो ओर  तार फेंसिंग हैं यह रास्ता उनकी निजी भूमि पर हैं। इस लिए वह ये शव को अपने रास्ते नहीं निकलने देंगे। जबकि बगल से शमशान घाट जाने का रास्ता हैं जिस पर कुशवाहा समाज के लोग ही  अतिक्रमण किए हैं हम अपनी निजी भूमि से शमशान घाट जाने के लिए वैकिल्पक रास्ता नहीं देंगे इस उन खेतों की फसलों को नुकसान होगा।इस बात से नाराज कुशवाहा समाज के लोगों वही रास्ते मे शव रख दिया। इस शिकायत जब थाना पुलिस तहसीलदार को लगी तो मौके पर हंड्रेड डायल पहुँची। मौक़े पर पहुंचे आरक्षक 407 ब्रजपाल सिंह सेंगर पायलट श्याम सिंह परमार और मीडियाकर्मियों की समझाइश के बाद शवयात्रा आगे बढ़ कर शमशाम घाट पहुँची। जहाँ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
मामले में कुशवाहा समाज के लोगों का कहना हैं हम लोग वर्षो से इसी रास्ते से शवयात्रा लेकर शमशान घाट जाते हैं।

इनका कहना।। शवयात्रा के रोके जाने की शिकायत मिली हैं मौके पर जाकर रास्ते का क्या विवाद निरीक्षक जल्द सुझाने का प्रयास करता हूँ। मौके पटवारी को भेज कर रिपोर्ट मांगे ही हैं।
     संदीप तिवारी 
नौगॉव तहसीलदार

कोई टिप्पणी नहीं