6 अज्ञात सहित 21 फरार आरोपियों पर 72 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
6 अज्ञात सहित 21 फरार आरोपियों पर 72 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित


पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के अंतर्गत 6 अज्ञात सहित 21 फरार आरोपियों पर 72 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से है। आरोपी अमित बाल्मीक उम्र 32 साल निवासी बख्तरी जिला पन्ना थाना बमीठा में पजीबद्ध पर 3 हजार, अंचल चौरसिया निवासी महाराजपुर, दुष्यंत उर्फ पुट्टी रावत निवासी पीरा थाना लवकुशनगर पर 3 हजार, राजा भैय्या कैवट उम्र 34 वर्ष नि. ग्राम पंचमनगर चंदला थाना लवकुशनगर पर 5 हजार, किशोरी रजक नि. रामटौरिया, हरभजन यादव एव किशोर यादव नि. ग्राम ढाडौरा थाना बमनौरा पर 1-1 हजार, अड्डू उर्फ शहजाद़, राजा मामू खान, कल्ला अली नि. सारंगपुर जिला राजगढ थाना नौगांव पर 10 हजार, शिवम सेन, अमित दुबे नि. गठेवरा थाना सिविल लाईन पर 5 हजार, देवेन्द्र तिवारी नि. ग्राम गहबरा थाना गौरिहार पर 5 हजार, बरदान घोष नि. ग्राम गढ़ा पर 3 हजार, अर्जुन अहिरवार निवासी चूहाखेड़ा सहित 2 अज्ञात आरोपी पर थाना खजुराहो में 3 हजार एवं थाना गौरिहार में 5 हजार एवं थाना बमीठा एवं लवकुशनगर में पंजीबद्ध अपराध में 1-1 अज्ञात आरोपी पर 10-10 हजार, थाना मातगुवां में पंजीबद्ध अपराध में 1 अज्ञात आरोपी पर 3 हजार एवं थाना प्रकाश बम्हौरी में पंजीबद्ध अपराध में 1 अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का निर्णय अंतिम मान्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!