विश्व पुरुष दिवस पर व्यापारी बंधु ने किया रक्तदान

Bundele News
2 Min Read

विश्व पुरुष दिवस पर व्यापारी बंधु ने किया रक्तदान

अपने रक्त से बीमार बहन के लिए बने जीवनरक्षक, रात्रि में पहुंचकर बचाई पीड़िता की जान

छतरपुर। विश्व पुरुष दिवस के अवसर पर मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब शहर के व्यापारी बंधु शशि मोहन आसाटी ने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर रात्रि में रक्तदान किया और पीलिया से गंभीर रूप से पीड़ित अपर्णा सेन की मदद कर उन्हें जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाई।

रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि अपर्णा सेन पीलिया से ग्रसित थीं। दुर्भाग्यवश परिजन समय पर उचित चिकित्सा उपचार कराने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे, जिसके चलते उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। ऐसी विषम परिस्थिति में परिवार को रक्त की आवश्यकता पड़ी। परिजन कई दिनों से रक्त के लिए परेशान हो रहे थे।

जानकारी मिलने पर व्यापारी बंधु शशि मोहन आसाटी बिना देर किए रात्रि में रक्तदान के लिए पहुंचे और अपना अमूल्य रक्तदान कर पीड़िता की सहायता की। पीड़िता के भाई ने बताया कि परिवार लंबे समय से रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान था। ऐसे कठिन समय में रक्तदाता का सहयोग उनके लिए बड़ी राहत बनकर आया।

विश्व पुरुष दिवस पर शशि मोहन आसाटी का यह सेवाभावी कदम समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि व्यस्तता के बावजूद जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण भी बन सकता है।

रक्तवीर सेवा दल ने सभी से आग्रह किया कि झाड फूक के चक्कर मे पड़ कर अपनों कि जान से खिलवाड़ न करें, उन्हें डॉ से परामर्श लेकर उचित इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराये।

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!