छतरपुर (हरपालपुर): हरपालपुर कस्बे की राजपूत कॉलोनी में एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई। मारपीट के बाद लापता हुए छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
लापता होने के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव: परिजनों के अनुसार, राजपूत कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद से वह अचानक लापता हो गया था।
काफी तलाश के बाद छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।हत्या का लगाया गंभीर आरोप: पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने ही छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है ताकि घटना को हादसा या आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
थाने के बाहर शव रखकर चक्का जाम: घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने हरपालपुर थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए परिजनों ने निष्पक्ष जांच और हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस कर रही समझाइश का प्रयास: थाने के सामने प्रदर्शन और जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने व निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने में जुट गए हैं।
https://www.youtube.com/@Bundelenews
Thanks for including real-world examples. They helped a lot. https://traderzo.com/deep-learning-trading-advanced-ai-techniques-for-market-prediction/