छतरपुर: स्कूल में 6वीं की छात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, साइलेंट अटैक से मौत की आशंका; परिवार में पसरा मातम
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महर्षि स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा काव्या गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर छात्रा की मौत की वजह ‘साइलेंट अटैक’ (हार्ट अटैक) बताई जा रही है।
इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों और स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के दौरान छात्रा काव्या की अचानक तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ते देख उसे तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा को बचाने के प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली।
स्कूल और परिवार में शोक की लहर कम उम्र में छात्रा की इस तरह अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और सहपाठी भी इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं। पूरे क्षेत्र और स्कूल परिसर में शोक का माहौल व्याप्त है।
https://www.youtube.com/@Bundelenews