नमस्कार।🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤 नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़ने से पहले अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर।🙏🙏
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 1)क्या आप या आपके संबंधी नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़े हैं???? नहीं। तो आज ही अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
2)लेकिन नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन क्यों कराएं??? क्योंकि NSCT यानि नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराने पर आपके परिवार को मिलती है आर्थिक सुरक्षा।
3)मेरे परिवार को आर्थिक सुरक्षा कैसे मिलेगी??? देखिए, नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट नाई समाज के लिए एकमात्र भारत का ऐसा ट्रस्ट है जो ट्रस्ट में रजिस्टर्ड किसी भी सदस्य की असामयिक मृत्यु की दशा में उसके परिवार को वर्तमान में 3 लाख की आर्थिक सहायता देता है।कालांतर में यह राशि बढ़ कर 20 लाख तक जायेगी।
4)क्या ये सच है या फिर फ्रॉड??? जी हां ,यह बिल्कुल सच है आप गूगल पर सर्च करिए TSCT जो उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की एक ऐसी संस्था है जहां किसी भी रजिस्टर्ड शिक्षक की मृत्यु होने पर बाकी के सभी शिक्षक मृत शिक्षक के नॉमिनी के खाते में मात्र 15.50 रुपए का सहयोग ऑनलाइन सीधे नॉमिनी के खाते में करते हैं और मात्र 10 दिनों में शिक्षक के खाते में 50 लाख तक की सम्मानजनक राशि एकत्रित हो जाती है।
5)लेकिन हम तो शिक्षक नहीं है फिर हमें क्यों लाभ मिलेगा??? TSCT की ही तर्ज पर नाई समाज के इलाहाबाद के दो शिक्षक बंधुओं श्री प्रदीप कुमार वर्मा और श्री जितेंद्र कुमार जी ने नाई समाज के आर्थिक विकास हेतु 2021 में नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट यानि nsct की स्थापना की उद्देश्य था नाई समाज का आर्थिक उत्थान करना । आज NSCT में 7900 से अधिक सदस्य हैं जो किसी भी मृत साथी के नॉमिनी को मदद हेतु हमेशा तैयार रहते हैं। मात्र 50 रुपए की न्यूनतम राशि सीधे नॉमिनी के खाते में जा कर 3 लाख हो जाती है। आगामी समय में इसे 20 लाख तक किए जाने की योजना है।
6)क्या प्रत्येक रजिस्टर्ड व्यक्ति के नॉमिनी को यह लाभ मिलेगा ??? हां यदि वह NSCT के पालन करते हुए लगातार सहयोग करता रहेगा तो समय आने पर उसके नॉमिनी को भी लाभ अवश्य मिलेगा।
7)फिर सभी लोग NSCT में अपना रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं कराते?? क्योंकि NSCT अब तक बिना प्रचार किए काम करती रही है किसी भी सदस्य से NSCT के प्रचार प्रसार के लिए 1 रुपया भी नहीं लिया जाता। जो भी धनराशि व्यस्था संचालन में खर्च होती है उसकी व्यवस्था संस्थापक मंडल/कोर टीम/ जिला मंडल पदाधिकारियों के *स्वैच्छिक योगदान* द्वारा होता है। हम और आप मिल कर इस अभियान को चुपचाप आगे बढ़ाते है।
8) क्या नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट का अपना कोई वेबसाइट है ??? हां nandvanshi.org नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की अपनी वेबसाइट है जिसे हमारे स्वजातीय बंधुओं श्री रोशन सेन, श्री आदर्श वर्मा और श्री प्रभाकर जी ने अथक परिश्रम से बनाया है। यहां आप NSCT का संपूर्ण कार्यविधि, नियमावली और मेंबर्स को देख सकते हैं।
9) नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली क्या है??? नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट कुछ चरणों में कार्य करता है *संस्थापक मंडल /कोर टीम मेंबर्स/मंडल राज्य* पदाधिकारी मेंबर्स के आपसी समन्वय से नियमावली के अनुसार सभी कार्य होते हैं।
10) क्या नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की कोई नियमावली भी है ?? जी बिल्कुल है नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की नियमावली का अवलोकन प्रत्येक रजिस्ट्रेशन करने वाले सदस्य को nandvanshi.org पर जा कर करना अनिवार्य है।
11) नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट में रजिस्ट्रेशन की कोई आयु सीमा भी है ???? हां वर्तमान में 18 से 60 वर्ष का नाई ,सेन, सविता समाज का कोई भी स्त्री या पुरुष अपना रजिस्ट्रेशन निःशुल्क कर सकता है ।
12)। रजिस्ट्रेशन में क्या डॉक्यूमेंट्स लगते है??? आपका आधार, नॉमिनी का आधार, DOB, पता आदि मौलिक जानकारियां ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी जाती हैं।कुछ डॉक्यूमेंट आपको पहले से तैयार करके रखना है जैसे….
1. रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति का
1.आधार कार्ड की फोटो दोनों तरफ की।
2. नॉमिनी का आधार कार्ड की फोटो केवल फ्रंट साइड ।
3. ईमेल आईडी
4. रजिस्ट्रेशन करने वाले सदस्य का मोबाइल नंबर
5. नॉमिनी का मोबाइल नंबर
6. परिवार में सदस्यों की संख्या ।
7.आपकी तहसील
8. कोई बीमारी है या नहीं।
9. रजिस्ट्रेशन करने वाले सदस्य की एक पासपोर्ट साइज की फोटो।
13) क्या रजिस्ट्रेशन के बाद मुझे सहयोग करना अनिवार्य है??? यदि रजिस्ट्रेशन के समय कोई सहयोग चल रहा हो तो ही* आपको सहयोग करना है अन्यथा नहीं ।उसके बाद जब भी व्हाट्सएप ग्रुपों में सहयोग की अपील की जाए तभी सहयोग करना है।
14) मुझे जानकारी कैसे मिलेगी कि सहयोग चल रहा है???? दो तरह से आपको जानकारी प्राप्त होगी।
1) वेबसाइट पर अपना अकाउंट खोलने पर वहां से सूचना प्राप्त होती है।
2) रजिस्ट्रेशन के बाद आपको संबंधित जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया जाता है जहां पर आपको समय समय पर होने वाले सहयोग की जानकारी मिल जाती है। बस आपको प्रत्येक माह की 10 तारीख से 25 तारीख तक अपने जिले के व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखनी होगी।
15) किसी नॉमिनी का सहयोग कितने दिन चलता है??? माह की 10 तारीख से 25 तारीख तक नॉमिनी को ऑनलाइन सहयोग करना होता है।
16) मैं सहयोग कैसे कर सकता हूं?? आप अपने जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में आए हुए *नॉमिनी के QR को स्कैन करके* 50 रुपए भेज सकते हैं याग्रुप में नॉमिनी के दो अकाउंट नंबर जारी किए जाते है उन अकाउंट नंबर पर आप फोन पे, गूगल पे, paytm,Bheem app, या किसी भी ऑनलाइन विधि से नॉमिनी के खाते में सहयोग भेज सकते हैं।
17) सहयोग करने के बाद क्या मेरा कार्य समाप्त हुआ ?? नहीं , अंतिम कार्य है सहयोग की गई राशि के रसीद का स्क्रीनशॉट लें।फिर nandvanshi.org की वेबसाइट पर अपना अकाउंट ओपन करें वहां राशि, ट्रांजेक्शन id 12 अंकों की जो रसीद पर हैं भरें, स्क्रीनशॉट की फोटो अपलोड करें और रसीद अपलोड कर दें । अब आपका कार्य समाप्त हुआ।
18) मैं upi नहीं चलाता मै कैसे सहयोग कर सकूंगा??? किसी भी व्यक्ति जो upi का प्रयोग करता हो उसे नॉमिनी का अकाउंट नंबर उपलब्ध करा कर 50 रुपए नॉमिनी के खाते में पे करें और रसीद प्राप्त करके किसी भी पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें आपकी रसीद आपके अकाउंट में अपलोड कर दी जाएगी ।
19) क्या नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट द्वारा अब तक किसी को मदद की गई???? हां , नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट द्वारा अब तक 14 परिवारों को 22 लाख रूपये (22,00000 रुपए) की मदद दी गई है ।वर्तमान में 15 वां सहयोग अलर्ट आगे आने वाले दिनों में होगा आप हमारी वेबसाइट nandvanshi.org पर भी अवलोकन कर सकते हैं।
20) क्या नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट किसी सदस्य के दिवंगत होने पर नॉमिनी की मदद के अतिरिक्त कोई अन्य मदद भी देता है? जी बिल्कुल, गंभीर बीमारी और बेटियों के विवाह हेतु अनुदान प्रस्तावित है। शीघ्र ही इसकी घोषणा उचित मंच से की जाएगी।
21) क्या मैं NSCT मंच की कोई सहायता कर सकता हूं???जी हां, आप दो प्रकार से मंच की मदद कर सकते हैं..1) अपने बंधु बांधवों का कम से कम 1 सदस्य का रजिस्ट्रेशन NSCT की कार्यप्रणाली समझाने के बाद करे।2) यदि आप प्रति दिन 2 से 3 घंटे मंच को दे सकते हैं तो आप को आपकी योग्यता के अनुरूप पद दिया जाएगा । आप NSCT का प्रचार प्रसार, अन्य सदस्यों की रसीद अपलोड करने में मदद कर के मंच की मदद कर सकते हैं।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

नोट: किसी भी प्रकार की सहायता या संशय निवारण हेतु मेरे निम्न नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जय नन्द।जय NSCT। जय हिंद। निवेदक Harikishun sen नंदवंशी मंडल प्रभारी, चित्रकूट मंडल जनपद महोबा NSCT भारत,
https://www.youtube.com/@Bundelenews