महोबा: चरखारी के रिवई गांव में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम​चरखारी (महोबा):

Bundele News
2 Min Read

महोबा: चरखारी के रिवई गांव में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
​चरखारी (महोबा):


थाना चरखारी क्षेत्र के ग्राम रिवई में रविवार को नहाते समय गहरे पानी में समा जाने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


​घटना के अनुसार, रिवई गांव के रहने वाले तीन बच्चे रविवार को नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल मामले की जानकारी चरखारी थाना पुलिस को दी गई।


​सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तत्परता दिखाते हुए तलाश अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरखारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
​मृतकों का विवरण:
​राजकुमार अहिरवार (उम्र 14 वर्ष), पुत्र मनोज, निवासी ग्राम रिवई
​रोशनी अहिरवार (उम्र 11 वर्ष), पुत्री जियालाल, निवासी ग्राम रिवई
​अंशुल अहिरवार (उम्र 10 वर्ष), पुत्र अलखा, निवासी ग्राम रिवई

​अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बुंदेली न्यूज

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *