मंदिर में पुजारी का मर्डर डायरी से रची साजिश, 80 साल का बुजुर्ग कातिल गिरफ्तार,

Bundele News
1 Min Read

महोबा पुलिस ने कुलपहाड़ के हनुमान मंदिर के पुजारी उदित नारायण मिश्रा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए 80 वर्षीय कल्लू जोगी को गिरफ्तार किया है।
मुख्य बिंदु:

  • साजिश: आरोपी कल्लू जोगी का अपने एक परिचित (मुंशी) से पुराना विवाद था। उसे झूठे केस में फंसाने के लिए कल्लू ने पुजारी की डंडे से हत्या की और शव के नीचे एक फर्जी डायरी रख दी ताकि पुलिस का शक दूसरों पर जाए।
  • आपराधिक इतिहास: 80 वर्षीय यह आरोपी पहले भी 2013 में अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट चुका है।
  • बरामदगी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा, खून से सने कपड़े और फर्जी डायरी तैयार करने में इस्तेमाल हुआ सामान बरामद कर लिया है।

  • बता दें कि 18 जुलाई को मंदिर में पुजारी का शव संदिग्ध हालत में मिला था, जिसके बाद पुलिस की 5 संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की थी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!