भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को जर्सी गाय समझती है:-अंकित परिहार,

Bundele News
2 Min Read

हरपालपुर

भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को जर्सी गाय समझती है:-अंकित परिहार

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को लेकर गाँव गांव बनाएंगे ग्राम कमेटी:-अंकित परिहार

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में व्यापारियों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों मजदूरों अधिवक्ताओं, कर्मचियों को जोड़ेंगे:-अंकित परिहार,

बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने को लेकर जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी देंगे:-अंकित परिहार

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन की बैठक द व्हाइट पैलेस में आयोजित हुई बैठक में मुख्य अतिथि अंकित परिहार ने बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के आंदोलनकारियों को बताया* कि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को जर्सी गाय समझती है, जमकर दोहन, शोषण कर रही है, आगे परिहार ने कहा मोदी सरकार ने बुन्देलखण्डियों के साथ धोखा किया और न कहीं बुंदेलखंड में कारखाने लगे, न कहीं बुंदेलखंड में अच्छी यूनिवर्सिटी बनी, न बुंदेलखंड में एम्स बना।
श्री परिहार ने आगे कहा बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को मजबूत करने के लिए गांव गांव में आंदोलन समिति के नेता जाएंगे और ग्राम कमेटी 25 सदस्यीय बनाएंगे।


श्री परिहार ने मोहन सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवान बुंदेलखंड से पलायन कर रहा है किसान बैंक के कर्ज से आत्महत्या करने को मजबूर है, सैकड़ों किसानों ने कर्ज के कारण आत्म हत्या कर ली।
श्री परिहार ने आगे कहा कि बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के रचनात्मक कार्यक्रम के रूप में हरपालपुर नगर में बहुत जल्द तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
बैठक का समापन सह संयोजक शिवचरण कुशवाहा ने सभी आंदोलनकारियों का आभार प्रकट किया।

बुंदेली न्यूज

Total Views: 3

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!