कलेक्टर ने दिए मुफ्त सूर्य घर बिजली योजना में कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
आदर्श सौर ग्राम योजना में गुलगंज को सौलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने डीपीआर तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों का सर्वे करें और उन्हें ठीक कराएं या रिप्लेस करें
कलेक्टर ने एमपीईबी एवं ऊर्जा विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की
कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में एमपीईबी एवं ऊर्जा विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में अधीक्षण अभियंता सूर्यभान सिंह, कार्यपालन यंत्री अमर श्रीवास्तव व ऊर्जा निगम के संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मीना ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए एसई को निर्देश दिए कि कनिष्ठ अभियंतावार योजना के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कनेक्शन बढ़ाएं, खराब पड़े ट्रांसफरों के सर्वे कराएं और उन्हें ठीक कराएं या रिप्लेस करें। साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में ट्रांसफॉर्मर संबंधी शिकायतों का भी तत्काल निराकरण करें। साथ ही आर.डी.एस.एस योजना में लंबित 33केव्ही, 11 केव्ही लाईन एवं फीडर सेपरेशन के कार्य समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में कुल बिजली कनेक्शन के मीटरों के विरूद्ध लगाए गए स्मार्ट मीटरों जानकारी लेते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के साथ साथ चेक मीटर लगाकर लोगो को रीडिंग के बारे में प्रचारित भी करें।
कलेक्टर ने ऊर्जा विकास निगम अंतर्गत संचालित योजना आदर्श सौर ग्राम योजना के तहत गुलगंज को सौलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए उनका सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
https://www.youtube.com/@Bundelenews