रक्तवीर सेवा दल ने अनूठे अंदाज में मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, गरीब बस्तियों में बांटे तिरंगे
छतरपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रक्तवीर सेवा दल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक सराहनीय व अनूठी पहल की। संस्था के सदस्यों ने ब्रह्मकुमारी आश्रम सहित गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट किया और राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दल की महिला रक्तदानियों ने सबसे पहले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पहुंचकर शैलजा दीदी को तिरंगा भेंट किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद दल के सदस्य सड़क किनारे झुग्गियों में रहने वाले गरीब लुहार परिवारों के बीच पहुंचे।बच्चों की शिक्षा पर दिया जोरसंस्था के सदस्यों ने न केवल जरूरतमंद परिवारों को तिरंगा भेंट कर उनके साथ आजादी का पर्व मनाया, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए, हर बच्चा पढ़े और देश का एक अच्छा नागरिक बने” का संदेश देते हुए परिजनों को बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।इनकी रही प्रमुख उपस्थितिइस देशभक्ति और जागरूकता अभियान में रक्तवीर सेवा दल की चाँदनी महेबिया, ऋचा सिंह, मनीषा मिश्रा, सैली ठाकुर, भविष्य ठाकुर, अनीता चौरसिया, आकांक्षा खरे और नानू खरे सहित कई रक्तवीर उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/@Bundelenews