छतरपुर एसपी का बड़ा एक्शन: जिले के थानों में बड़ा फेरबदल, तीन थानों के टीआई सहित कई उपनिरीक्षक बदले
छतरपुर।
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार जिले के तीन प्रमुख थानों के थाना प्रभारियों (टीआई) सहित साइबर सेल और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले:
नितिन शर्मा: हरपालपुर थाना टीआई
दीपक शर्मा: ओरछा रोड थाना टीआई
राजेश सिकरवार: डीएसपी/टीआई
डी.के. सिंह: बिजावर थाना टीआई
दीपक यादव: उपनिरीक्षक, साइबर सेल
गुरुदत्त शेषा: उपनिरीक्षक, नौगांव थाना
पुलिस विभाग में अचानक हुए इस फेरबदल को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कसावट की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
छतरपुर एसपी का बड़ा एक्शन: जिले के थानों में बड़ा फेरबदल, तीन थानों के टीआई सहित कई उपनिरीक्षक बदले
Total Views:
1
Leave a Comment
https://www.youtube.com/@Bundelenews