नौगांव में सफाई मित्रों की हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर सफाई मित्रों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान एडीएम विनय द्विवेदी धरना स्थल पहुंचे और सफाई मित्रों को 48 घंटे के भीतर सीएमओ के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
नौगांव नगर पालिका के सफाई मित्र पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। सफाई मित्रों का आरोप है कि नगर पालिका के सीएमओ द्वारा उनके साथी राजकुमार वाल्मीकि के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और अभद्र व्यवहार किया गया।
इसी घटना के विरोध में सभी सफाई मित्र हड़ताल पर चले गए और लगातार सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आज हड़ताल के आठवें दिन सफाई मित्रों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने टेंट लगाकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई गई ।
धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम विनय द्विवेदी ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर सीएमओ के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
सफाई मित्रों का कहना है कि जैसे ही सीएमओ को हटाने का आदेश जारी होगा, वे तत्काल अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट जाएंगे ।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
नौगांव एसडीओपी अमित मिश्रा, थाना प्रभारी संजय राय सहित भारी पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।
अब सभी की निगाहें प्रशासन की ओर हैं कि 48 घंटे के भीतर क्या कार्रवाई होती है और क्या इसके बाद सफाई मित्रों की आठ दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो पाएगी।
बुंदेली न्यूज
https://www.youtube.com/@Bundelenews