थाने में युवती ने खाया जहर,वीडियो में थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप,

Bundele News
3 Min Read

थाने में युवती ने खाया जहर,वीडियो में थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप

कार्यवाही न होने से आहत युवती ने उठाया आत्मघाती कदम,जिला अस्पताल में उपचार जारी,

महाराजपुर थाना परिसर में रविवार को एक युवती द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है।युवती ने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया,

जिसमें उसने न्याय नहीं मिलने और थाना प्रभारी पर आरोपियों से दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।फिलहाल युवती का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता पिंकी नायक उम्र 22 बर्ष के भाई प्रभात नायक ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी।

आरोप है कि इसके बाद हमलावर प्रभात नायक को जबरन थार वाहन में बैठाकर ले गए और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में महाराजपुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था।पीड़ित परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।परिवार का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी ने आरोपियों से दो लाख रुपये रिश्वत ली,

जिसके कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार धारदार हथियार लेकर उन्हें धमका रहे हैं और दबाव बना रहे हैं।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर युवती ने थाना परिसर में ही जहर खा लिया।जहर खाने से पहले बनाए गए वीडियो में भी उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि थाना प्रभारी पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में पुलिस और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना शेष है।यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पुलिस व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है।

बुंदेली न्यूज

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!