क्षेत्रीय मुद्दों के साथ कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक निवास में हुई बैठक
क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली के लिए नौवीं बार निकाली जाएगी मतंगेश्वर कावड़ यात्रा
महाराजपुर=क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मतंगेश्वर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।कावड़ यात्रा पूर्व विधायक नीरज विनोद दीक्षित के नेतृत्व में निकाली जाएगी।यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पूर्व विधायक के उर्दमऊ स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि मतंगेश्वर कावड़ यात्रा का यह नौवां वर्ष है। यात्रा का शुभारंभ ग्राम उर्दमऊ के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से किया जाएगा।इसके बाद कावड़ यात्रा उर्दमऊ से बेदार,मझगवां, महाराजपुर,पुर,मऊ,पिपट, विक्रमपुर,चौबर और पाय होते हुए खजुराहो पहुंचेगी।यहां सावन माह के अंतिम सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव को कावड़ अर्पित की जाएगी।यात्रा में क्षेत्र के शिव भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान भूतभावन महादेव के भजनों के साथ संगीतमय वातावरण में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी पूर्व विधायक को अवगत कराया।ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने सत्ता पक्ष पर विकास कार्यों में लापरवाही, भ्रष्टाचार तथा चेहरे देखकर योजनाओं का लाभ देने जैसे आरोप लगाए।लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग भी रखी।पूर्व विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने कहा कि कावड़ यात्रा के बाद क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर वे क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कार्यालयों से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र ही उनका पहला परिवार है।जिस दिन से उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया है,उस दिन से विधानसभा क्षेत्र की जनता को ही अपना पहला परिवार माना है और जनता की समस्याओं के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
नौवीं बार निकलेगी कावड़ यात्रा,उर्दमऊ से खजुराहो तक होगा सफर
मतंगेश्वर कावड़ यात्रा का आयोजन इस वर्ष नौवीं बार किया जा रहा है।यात्रा का शुभारंभ उर्दमऊ के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से होगा। विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए कावड़ यात्री खजुराहो पहुंचेंगे, जहां मतंगेश्वर महादेव को कावड़ अर्पित की जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
https://www.youtube.com/@Bundelenews