हर घर तिरंगा” अभियान के तहत लवकुशनगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Bundele News
1 Min Read

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत लवकुशनगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में नगर परिषद लवकुशनगर द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का प्रारंभ राष्ट्रगीत से किया गया।  तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी आयुष जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महादेव अवस्थी, नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवकुशनगर के प्राचार्य, शासकीय कन्या विद्यालय लवकुशनगर के प्राचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Total Views: 1

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!