सावन के तीसरे सोमवार पर डांग के महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक,
मऊरानीपुर/ककवारा:पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। ग्राम पंचायत ककवारा स्थित बाबा भोलेनाथ के सुप्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर ‘डांग के महादेव’ में सुबह से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से पूरी होती हैं मन्नतेंडांग के महादेव मंदिर की क्षेत्रीय स्तर पर गहरी धार्मिक मान्यता है। मंदिर परिसर में द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि सच्चे मन से यहां आकर जलाभिषेक करने और प्रार्थना करने से हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इसी आस्था के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने पहुंचे।ओरछा से जल लेकर लौटे कांवड़िए, डीजे की धुन पर झूमे भक्तसोमवार को माहौल उस समय और अधिक भक्तिमय हो गया जब ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर लौटे स्थानीय युवा कांवड़ियों का जत्था मंदिर परिसर पहुंचा। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित किया। जलाभिषेक के उपरांत युवाओं और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ उत्सव मनाया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और मेले जैसा माहौल बना रहा।
https://www.youtube.com/@Bundelenews