स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान का जज्बा: ‘एक दान राष्ट्र के नाम’ के संदेश के साथ रक्तवीरों ने किया तिरंगा थामकर महादान

Bundele News
3 Min Read

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान का जज्बा: ‘एक दान राष्ट्र के नाम’ के संदेश के साथ रक्तवीरों ने किया तिरंगा थामकर महादान

छतरपुर। जब पूरा देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा था, तब छतरपुर के रक्तवीर देशसेवा का एक अनूठा संकल्प निभा रहे थे। ‘एक दान राष्ट्र के नाम’ संदेश के साथ रक्तवीर सेवा दल के रक्तदाताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर मानवता और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने कहा कि देश में रहने वाला हर पीड़ित और जरूरतमंद हमारा अपना है।

ऐसे जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर रक्तवीरों ने देशभक्ति को सेवा के संकल्प से जोड़ा है।रक्तदान शिविर में सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

दोनों अधिकारियों ने रक्तवीरों की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।ब्लड बैंक की अव्यवस्था से रक्तवीर हुए आहतएक ओर जहां रक्तदाता देशसेवा की भावना से रक्तदान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ब्लड बैंक प्रभारी की अनुपस्थिति और कथित लापरवाही को लेकर रक्तवीरों में नाराजगी देखने को मिली।

रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को दिया जाने वाला रिफ्रेशमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते रक्तवीरों को स्वयं अपने खर्च पर फल जूस आदि की व्यवस्था करनी पड़ी। रक्तवीरों ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों के प्रति कम से कम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इन रक्तवीरों ने किया रक्तदानशिविर में सर्वप्रथम ज्ञानेंद्र चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी बलजीत कौर, सविता अग्रवाल, हिमांशु पाटकर, नीलेश मूरी, गुड़िया चौरसिया, पूर्व आर्मी अफसर यज्ञ प्रताप सिंह, रवि जैन, राजेश श्रीवास, राहुल अहिरवार, सोम अहिरवार, इमरान सिद्दीकी, गणपत अहिरवार,अभिषेक बड़कूल एवं प्रवीण खरे ने रक्तदान किया।रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जान्हवी मानव, भावना नामदेव, आरती कुशवाहा, मर्जीना बानो, आकांक्षा खरे, चांदनी महेबिया, नानू खरे, छोटू कुशवाहा, शिवम पाठक एवं बिट्टू चौरसिया भी मौजूद रहे।वहीं ब्लड बैंक स्टाफ की ओर से नीरज खरे, पूजा खरे, युगल देशमुख, अंकित भुर्जी, आरके प्यासी एवं हिमांशु खरे ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान का यह अभियान यह संदेश दे गया कि देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्त देना भी सच्ची राष्ट्रसेवा है।

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *