नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 315 बोर देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,

Bundele News
3 Min Read

नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 315 बोर देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,

नौगांव (छतरपुर)। जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने फोरलेन हाईवे के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।भागने का किया प्रयास, लेकिन पुलिस ने दबोचाप्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रजत सकलेचा के निर्देश पर जिले भर में अवैध हथियारों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दोपहर नौगांव थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर के जरिए फोरलेन हाईवे पर अवैध हथियार से जुड़ी सटीक सूचना मिली।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।आरोपी की पहचान और हथियार जब्तपकड़े गए युवक की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध 315 बोर देशी बंदूक (कट्टा) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान खुशवेंद्र राजपूत (पिता हरि सिंह राजपूत), निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर के रूप में बताई है। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जआरोपी खुशवेंद्र राजपूत के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत का पता लगा रही है कि आरोपी यह बंदूक कहां से लाया था और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था।कार्रवाई में शामिल टीमइस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में नौगांव थाना प्रभारी (निरीक्षक) संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश और आशीष सोलंकी सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Total Views: 1

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!