ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश महाराजपुर

Bundele News
2 Min Read

ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश महाराजपुर

महाराजपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत इमलिया में मंगलवार को हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री मानेंद्र सिंह भंवर राजा साहब शामिल हुए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्री भंवर राजा साहब ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने पंचायत सचिव एवं राजस्व विभाग के पटवारी को आवश्यक निर्देश देते हुए तीन दिवस के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।पूर्व विधायक के इस त्वरित पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामवासियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की पहल के लिए विधायक श्री मानेंद्र सिंह भंवर राजा साहब का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनका जय-जयकार किया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच चंद्रभान कुशवाहा, पूर्व सरपंच राजेश मिश्रा, पूर्व सरपंच ईसुरदास राजपूत, देवी दीन राजपूत, दीपचंद राजपूत, इदरीश खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं मवैया से पूर्व सरपंच जगत राजपूत एवं रामा राजपूत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देश देना पूर्व विधायक की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Total Views: 1

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *