कलेक्टर ने सगुनयाई आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण,

Bundele News
2 Min Read

कलेक्टर ने सगुनयाई आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

बच्चों के वजन-लंबाई मापन और पोषण स्थिति की ली जानकारी

प्री-स्कूल शिक्षा को प्रभावी बनाने और सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

ग्रामीणों की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बक्सवाहा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्राम पंचायत दरगुवां के सगुनयाई स्थित सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों, बच्चों के पोषण एवं प्री-स्कूल शिक्षा की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अपने समक्ष बच्चों का वजन एवं लंबाई मापन कराया तथा जेड-स्कोर तालिका से उनकी पोषण स्थिति का परीक्षण कराया। उन्होंने कमजोर एवं कम वजन वाले बच्चों का चिन्हांकन कर विशेष देखभाल के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं से टीकाकरण, वजन, खान-पान एवं स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने 3 से 6 वर्ष के सभी बच्चों की आंगनवाड़ी में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्री-स्कूल शिक्षा को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही पोषण वाटिका एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य कराने के निर्देश दिए।
सगुनयाई के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर उन्होंने पटवारी एवं पंचायत सचिव को सर्वे कर शीघ्र समाधान कराने तथा आवश्यकता अनुसार हैंडपंप स्थापित कराने के निर्देश दिए।

बुंदेली न्यूज

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!