बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में हरपालपुर में कल निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Bundele News
2 Min Read

बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में हरपालपुर में कल निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
​हरपालपुर (छतरपुर): अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में कल हरपालपुर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी अंकित परिहार ने आंदोलन की आगामी रूपरेखा साझा की।
​अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग पिछले 50 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा की गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह आजादी के दीवाने अंग्रेजों के खिलाफ ‘इंकलाब’ के नारे के साथ लड़े थे, उसी तरह अब हर बुंदेलखंडी हाथ में तिरंगा थामकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।
​तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम:
​दिनांक व समय: 12 सितम्बर, सुबह 11:00 बजे
​प्रारंभ स्थल: द व्हाइट पैलेस, हरपालपुर
​समापन स्थल: संतोषी माता मंदिर

​सहभागिता: हरपालपुर सीमा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से हजारों ग्रामीणों व युवाओं के शामिल होने का अनुमान
​आयोजकों के अनुसार, सैकड़ों गांवों से जुटने वाली जनभागीदारी इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएगी और बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *