लवकुशनगर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्री बस पर बड़ी कार्यवाह,

Bundele News
2 Min Read

लवकुशनगर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्री बस पर बड़ी कार्यवाह,

यात्री बस में अवैध रूप से पटाखे परिवहन करने वाला बस कंडक्टर गिरफ्तार*7 बोरों में रखे पटाखे एवं परिवहन में प्रयुक्त यात्री बस बरामद*पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री वाहनों में ज्वलनशील सामग्री एवं पटाखों का अवैध रूप से परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा यात्री वाहनों में ज्वलनशील सामग्री के अवैध परिवहन, संग्रह के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।आज थाना लवकुश नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लवकुशनगर से सतना जा रही एक यात्री बस में अवैध रूप से ज्वलनशील सामग्री पटाखों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बगमऊ तिगैला, टोल टैक्स प्लाजा के पास सतना जा रही यात्री बस को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बस की छत पर रखे 7 बोरे पटाखों से भरे पाए गए। बोरों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में पटाखे मिले।पूछताछ में सामने आया कि बस कंडक्टर द्वारा अधिक भाड़ा प्राप्त करने के लालच में पटाखों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा 7 बोरे में भरे पटाखे एवं परिवहन में प्रयुक्त यात्री बस कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 50 हजार बरामद कर *आरोपी बस कंडक्टर इशाक मोहम्मद पिता अकबर मोहम्मद, निवासी बमीठा* को अभिरक्षा में लिया गया। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई।थाना लवकुश नगर में बस कंडक्टर इशाक मोहम्मद एवं बस में पटाखे रखने वाले आरोपी बालकिशन कुशवाहा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। प्रकरण में फरार आरोपी बालकिशन कुशवाहा की तलाश जारी है।फोटू और खबर के आधार पर पोस्टर बनाकर दो

Total Views: 0

please fallow facebook page

Recent Posts

बुन्देली न्यूज़ subscribed please

please subscribed

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *